मंगलवार, 4 अक्टूबर 2011

बनिये रोजगारदाता


i-next में प्रकाशित रिपोर्ट ‘जॉब के लिए जाएं कहाँ?’, यह प्रश्नचिन्ह स्वयं में एक प्रतिप्रश्न समाहित किये हुए है कि ‘जॉब के लिए जायें क्यों?’ स्कूल से कॉलिज तक के सफर की आवश्यकता, उद्देश्य एवं अन्तिम लक्ष्य जीविकोपार्जन हेतु रोजगार प्राप्त करना है। परन्तु वर्तमान परिस्थितियाँ इसी बिन्दु पर निराशा व अंधकारमय भविष्य के दर्शन कराती है। परिणाम स्वरूप बेराजगारों के बढ़ते आपराधिक रिकार्ड, कुण्ठा एवं आत्महत्याओं के ग्राफ में वृद्धि। किसी भी देश की ताकत एवं गुरूर उस देश की युवाशक्ति होता है परन्तु भारतवर्ष की युवाशक्ति को यह कैसी दिशा प्राप्त हो रही है? इस समस्या का समाधान क्या है? वास्तव में नासूर बनती जा रही, इस समस्या का समाधान नितांत आवश्यक भी है। ऐसा नही है कि यह अविनाशी समस्या है। गांधी जी की शिक्षा नीतियाँ इस संदर्भ में पुनः हमारा ध्यानाकर्षित करती हैं। जी हाँ, गांधी जी की ‘बेसिक शिक्षा’ जो आधुनिक परिस्थितियों में भी अपनी सार्थकता प्रमाणित करती है। मात्र आवश्यकता है समकालीन परिस्थितियों के अनुरूप सामंजस्य स्थापित करते हुए उसका अनुसरण करने की। यह शिक्षा ‘स्वः रोजगार’ की अवधारणा पर आधारित है। भारतीय युवा पीढ़ी में चमत्कृत प्रतिभा एवं गुण है जिनसे वह स्वयं भी अनभिज्ञ है। माता-पिता एवं गुरूजनों को युवाओं के भीतर स्थिति इस स्पार्क को पॉजीटिव दिशा प्रदान करते हुए, उन्हें स्वः रोजगार के लिए प्रेरित करना चाहिये। परजीवी एवं पराश्रित बनाने वाले मानसिकता को तिलांजलि देते हुए उनमें विश्वास उत्पन्न करना चाहिये कि वे न केवल अपने लिए अपितु दूसरों के लिए भी रोजगार उत्पादित करें। यह वक्तव्य कुछ लोगों को यह कहने का अवसर अवश्य प्रदान करता है कि ‘कहना आसान है और करना मुश्किल’। परन्तु एक सत्य यह भी है कि आत्मविश्वास के धरातल पर सफलता की इमारत खड़ी करना कठिन भी नहीं है। बढ़ते कदमों को साथ अवश्य प्राप्त होता है परन्तु यह निर्णय उन कदमों का होता है कि वह किस मंजिल की ओर अग्रसर है। दृढ़ संकल्प एवं एकाग्रता आपके एवं मंजिल के मध्य की दूरी को कम कर देते हैं। आत्मनिर्भरता की यह लौ न केवल बेरोजगारी की समस्या का निवारण करेगी वरन् देश की उन्नति में भी सहायक सिद्ध होगी।

मां तुम्हीं हो ....

दम पे जिसके
संसार चल रहा
वह षकित
वह ज्योति
मां तुम्हीं हो

ममता की मूरत
ज्ञान की सूरत
सहन शकित साक्षात
षकित स्वरूपा
मां तुम्हीं हो

वह लौ जो जल रही
जो ना बुझी
ना बुझने वाली है
वह अदृष्य लौ
मां तुम्हीं हो

समस्त सृशिट के प्राणी
जीवित हैं जिसे षकित से
कर लेते वो काम सदा
जो कठिन सा लगता है
वह षकित
मां तुम्हीं हो




सुबा-षाम नमन करते
सुर-नर पंकित बद्ध खड़े हुए
बजती जो आवाज
मूक स्थलो में
वह आवाज
मां तुम्हीं हो

- मंगल यादव,
हरियाणा न्यूज

रविवार, 2 अक्टूबर 2011

ईमानदारी के ये दो रूपये

मेरी एक अलग जाति है
छुआ छूत है मुझसे
अधिकतर लोग किनारा किये रहते हैं
३६ का आंकड़ा है मेरा उनका
नाम के लिए मै
एक पदाधिकारी हूँ एक कार्यालय का
लेकिन चपरासी बाबू सब प्यारे है
दिल के करीब हैं
कंधे से कन्धा मिलाये
ठठाते हैं हँसते बतियाते हैं
पुडिया से दारु ..कबाब
अँधेरी गली के सब राजदार हैं
सुख में सब साथ साथ हैं
सब प्रिय हैं साथी हैं
जो भी मेरे विरोधी हैं
उनके …अरे समझे नहीं
मेरे प्रबंधक के ….
हमसाये हैं ..हमराही हैं
मेरे मुह से निकली बातें
चुभती हैं
उनके कानों कान जा पहुँचती हैं
चमचों की खनखनाहट
जोर की है
जहां मेरा रिजेक्शन का मुहर लगने वाला हो
फाईल मेरे पास आने से पहले ही
वहां तुरंत अप्रूवल हो जाता है
और मै मुह देखता
दो रोटी की आस में
दो किताबों की चाह में
जो मेरे प्यारे बच्चों तक जाती है
जो दो रूपये कल उनका भविष्य….
ईमानदारी के ये दो रूपये
तनख्वाह के कुछ गिने चुने ….
मुहर ठोंक देता हूँ
कडवे घूँट पी कर
उनकी शाख ऊपर तक है
उनका बाप ही नहीं
कई बाप …ऊपर बैठे हैं जो
मेरे पंख नोच ..जटायु बना देने के लिए
मैंने रामायण पढ़ा हैं
समझौता कर …अब जी लेता हूं
अधमरा होने से अच्छा
कुछ दिन जी कर
कुछ तीसरी दुनिया के लिए
आँख बन जाना अच्छा है
शायद कुछ रौशनी आये
मेरी नजर उन्हें मिल जाए
बस जी रहा हूँ ….
अकेले पड़ा सोचता हूँ
नींद हराम करता हूँ
जोश भरता हूँ
होश लाता हूँ
चल पड़ता हूँ …..
गाँधी जी का एक भजन गाते हुए
जोदी तोर डाक सुने केऊ ना आसे
तोबे एकला चोलो रे …..
शुक्ल भ्रमर ५
२.१०.२०११
यच पी

रविवार, 25 सितंबर 2011

ना जाने क्यों वो “बुत” बनकर

ना जाने क्यों वो “बुत” बनकर

मंदिर दौड़ी मस्जिद दौड़ी
कभी गयी गुरुद्वारा
अर्ज चर्च में गली गली की 
खाक छान फिर पाया 
लाल एक मन-मोहन भाया
मेरे जैसे कितनी माँ की
इच्छा दमित पड़ी है अब भी 
कुछ के “लाल” दबे माटी में
कुछ के जबरन गए दबाये 
बड़ा अहम था मुझको खुद पर 
राजा मेरा लाल कहाए 
ईमां धर्म कर्म था मैंने  
कूट -कूट कर भरा था जिसमे
ना जाने क्यों वो “बुत” बनकर
दुनिया मेरा नाम गंवाए
उसको क्या अभिशाप लगा या
जादू मंतर मारा किसने
ये गूंगा सा बना कबूतर
चढ़ा अटरिया गला   फुलाए
कभी गुटरगूं कर देता बस
आँख पलक झपकाता जाए
हया लाज सब क्या पी डाला
दूध  ko  मेरे चला भुलाये
कल अंकुर फूटेगा उनमे
माटी में जो “लाल” दबे हैं
एक “लाल” से सौ सहस्त्र फिर
डंका बज जाए चहुँ ओर
छाती चौड़ी बाबा माँ की
निकला सूरज दुनिया भोर 
हे "बुत" तू बतला रे मुझको
क्या रोवूँ  मै ??  मेरा चोर ??
चोर नहीं ....तो है कमजोर ??
अगर खून -"पानी"  है अब भी
वाहे गुरु लगा दे जोर  
शुक्ल भ्रमर ५
यच पी २५.९.२०११
८.१५ पी यम

शनिवार, 24 सितंबर 2011



"निन्दन्तु नीति निपुणा यदिवा स्तुवन्तु ,लक्ष्मी समाविशतु ,गच्छतु वा यथेष्ठटम ,
अद्यैव मरण मस्तु युगंतारेव ,न्यायात प्रविचलन्ति .पदम् न धीरः 
"                                                    
लोग निंदा करें या स्तुति करें ,धन आवे या हम कंगाल हो जाएँ .
अभी मर जाएँ या युगों के बाद मर जाएँ ,
लेकिन सत्य के मार्ग से विचलित नहीं हो सकते .


आप खुद हिसाब लगाइए, पेट्रोल की कीमत-

भाइयो,
तेल कंपनियों द्वारा 15  अगस्त को तेल का दाम घटाने की बात कही गयी थी. 

आज मिडिया तेल का दाम बढ़ाने के लिए माहौल तैयार कर रही है जिससे की तेल का दाम घटाने
का दबाव न बन पाए,
देश की इस नाकारा सरकार  ने बहुत बड़ी लूट मचा रखी है, पता नहीं इस देश का क्या होगा....????
आप खुद हिसाब लगाइए, पेट्रोल की कीमत कितनी  होनी चाहिए ?

यह सरकार इसे 74  रुपये प्रति लीटर में क्यों बेचना चाहती है, यह फालतू पैसा कहाँ ज़ा रहा है?
                                            
पहले जानिए फिर मानिये  --

पहले क्रूड आयल का दाम था  86 डालर प्रति बैरल,
1  डालर = 47  रुपये तथा  1  बैरल = 159  लीटर अर्थात  एक लीटर का दाम=25.42 रुपये प्रति लीटर
भारत में रिफाइनिंग खर्च है=

 प्लांट खर्च-5.45  रुपये,
 चालू खर्च-0.55 रुपये अर्थात  पूरा खर्च=6.00  प्रति लीटर         
(अमेरिका में यह खर्च आता है 14 सेंट अर्थात  6.57 रुपये)
 ढुलाई खर्चा अधिकतम 6.00 प्रति लीटर 

गुजरात में तो यह खर्च 4 रुपये के आसपास है.
पेट्रोल पम्प मालिक का कमीशन -1.50  रुपये  अधिकतम
अब पूरा खर्चा--
क्रूड आयल= 25.42.
रिफाइनिंग खर्चा=6.00,
ढुलाई खर्चा = 6.00 
कमीशन =1.50 
पेट्रोल की कीमत हुई = 37 .92  प्रतिलीटर अधिकतम  

इसे तीन रुपये और जोड़कर दाम बढ़ाकर इसे 71 रुपये से 74  रुपये तक ले जाने की क्या आवश्यकता है
और ये बाकी का 36.08  रुपये किस कोष में ज़ा रहा है.
38  रुपये की चीज को 74  रुपये में बेचने का क्या औचित्य है?

जब क्रूड आयल 147  डालर प्रति बैरल था तब कंपनिया कह रही थी की उनको 7.00 रुपये प्रतिलीटर का घाटा हो रहा है
अब क्रूड आयल की कीमत घट कर 86  रुपये प्रति बैरल हो गया  है तो घाटा क्यों हो रहा है?
तब पेट्रोल की कीमत 57 रुपये थी आज 57 रुपये से  बढ़ के  71  रुपये हो गया  है.
ये कैसी हेरा फेरी है?
जनता का खून चूसकर उद्योगपतियो को  क्यों  फायदा दिया ज़ा रहा है?
इसका  जबाब कौन देगा- सोनिया, राहुल या मन मोहन  सिंह......???????