शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

आपके पूर्वज जंगलों में बसे अशिक्षित नहीं थे, इस संसार को जागृत करने वाले महापुरुष थे | आपका इतिहास पराजय की गठड़ी नहीं है, वह विश्व-विजेताओं की गौरव-गाथा है | आपकी वैदिक ऋचाएं ग्वालों के गीत नहीं हैं, श्रीराम और श्रीकृष्ण जैसी महान आत्माओं को साकार करने वाले त्रिकालाबाधित सत्य हैं |"  
— महर्षि दयानंद सरस्वती

पुराणों के कृष्ण बनाम महाभारत के कृष्ण

कृष्ण जन्माष्टमी पर सभी हिन्दू धर्म को मानने वाले भगवान श्री कृष्ण जी महाराज को याद करते हैं. कुछ उन्हें गीता का ज्ञान देने के लिए याद करते हैं कुछ उन्हें दुष्ट कौरवों का नाश करने के लिए याद करते हैं.पर कुछ लोग उन्हें अलग तरीके से याद करते हैं.
फिल्म रेडी में सलमान खान पर फिल्माया गया गाना “कुड़ियों का नशा प्यारे,नशा सबसे नशीला है,जिसे देखों यहाँ वो,हुसन की बारिश में गीला है,इश्क के नाम पे करते सभी अब रासलीला है,मैं करूँ तो साला,Character ढीला है,मैं करूँ तो साला,Character ढीला है.”
सन २००५ में उत्तर प्रदेश में पुलिस अफसर डी के पांडा राधा के रूप में सिंगार करके दफ्तर में आने लगे और कहने लगे की मुझे कृष्ण से प्यार हो गया हैं और में अब उनकी राधा हूँ. अमरीका से उनकी एक भगत लड़की आकर साथ रहने लग गयी.उनकी पत्नी वीणा पांडा का कथन था की यह सब ढोंग हैं.
इस्कोन के संस्थापक प्रभुपाद जी एवं अमरीका में धर्म गुरु दीपक चोपरा के अनुसार ” कृष्ण को सही प्रकार से जानने के बाद ही हम वलीनतीन डे (प्रेमिओं का दिन) के सही अर्थ को जान सकते हैं.
इस्लाम को मानने वाले जो बहुपत्नीवाद में विश्वास करते हैं सदा कृष्ण जी महाराज पर १६००० रानी रखने का आरोप लगा कर उनका माखोल करते हैं.
स्वामी दयानंद अपने अमर ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश में श्री कृष्ण जी महाराज के बारे में लिखते हैं की पूरे महाभारत में श्री कृष्ण के चरित्र में कोई दोष नहीं मिलता एवं उन्हें आपत पुरुष कहाँ हैं.स्वामी दयानंद श्री कृष्ण जी को महान विद्वान सदाचारी, कुशल राजनीतीज्ञ एवं सर्वथा निष्कलंक मानते हैं फिर श्री कृष्ण जी के विषय में चोर, गोपिओं का जार (रमण करने वाला), कुब्जा से सम्भोग करने वाला, रणछोड़ आदि प्रसिद्द करना उनका अपमान नहीं तो क्या हैं.श्री कृष्ण जी के चरित्र के विषय में ऐसे मिथ्या आरोप का अधर क्या हैं? इन गंदे आरोपों का आधार हैं पुराण. आइये हम सप्रमाण अपने पक्ष को सिद्ध करते हैं.
पुराण में गोपियों से कृष्ण का रमण करना
विष्णु पुराण अंश ५ अध्याय १३ श्लोक ५९,६० में लिखा हैं
वे गोपियाँ अपने पति, पिता और भाइयों के रोकने पर भी नहीं रूकती थी रोज रात्रि को वे रति “विषय भोग” की इच्छा रखने वाली कृष्ण के साथ रमण “भोग” किया करती थी. कृष्ण भी अपनी किशोर अवस्था का मान करते हुए रात्रि के समय उनके साथ रमण किया करते थे.
कृष्ण उनके साथ किस प्रकार रमण करते थे पुराणों के रचियता ने श्री कृष्ण को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं. भागवत पुराण स्कन्द १० अध्याय ३३ शलोक १७ में लिखा हैं -
कृष्ण कभी उनका शरीर अपने हाथों से स्पर्श करते थे, कभी प्रेम भरी तिरछी चितवन से उनकी और देखते थे, कभी मस्त हो उनसे खुलकर हास विलास ‘मजाक’ करते थे.जिस प्रकार बालक तन्मय होकर अपनी परछाई से खेलता हैं वैसे ही मस्त होकर कृष्ण ने उन ब्रज सुंदरियों के साथ रमण, काम क्रीरा ‘विषय भोग’ किया.
भागवत पुराण स्कन्द १० अध्याय २९ शलोक ४५,४६ में लिखा हैं -
कृष्णा ने जमुना के कपूर के सामान चमकीले बालू के तट पर गोपिओं के साथ प्रवेश किया. वह स्थान जलतरंगों से शीतल व कुमुदिनी की सुगंध से सुवासित था. वहां कृष्ण ने गोपियों के साथ रमण बाहें फैलाना, आलिंगन करना, गोपियों के हाथ दबाना , उनकी छोटी पकरना, जांघो पर हाथ फेरना, लहंगे का नारा खींचना, स्तन (पकरना) मजाक करना नाखूनों से उनके अंगों को नोच नोच कर जख्मी करना, विनोदपूर्ण चितवन से देखना और मुस्कराना तथा इन क्रियाओं के द्वारा नवयोवना गोपिओं को खूब जागृत करके उनके साथ कृष्णा ने रात में रमण (विषय भोग) किया.
ऐसे अभद्र विचार कृष्णा जी महाराज को कलंकित करने के लिए भागवत के रचियता नें स्कन्द १० के अध्याय २९,३३ में वर्णित किये हैं जिसका सामाजिक मर्यादा का पालन करते हुए मैं वर्णन नहीं कर रहा हूँ.
राधा और कृष्ण का पुराणों में वर्णन
राधा का नाम कृष्ण के साथ में लिया जाता हैं. महाभारत में राधा का वर्णन तक नहीं मिलता. राधा का वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण में अत्यंत अशोभनिय वृतांत का वर्णन करते हुए मिलता हैं.
ब्रह्मवैवर्त पुराण कृष्ण जन्म खंड अध्याय ३ शलोक ५९,६०,६१,६२ में लिखा हैं की गोलोक में कृष्ण की पत्नी राधा ने कृष्ण को पराई औरत के साथ पकर लिया तो शाप देकर कहाँ – हे कृष्ण ब्रज के प्यारे , तू मेरे सामने से चला जा तू मुझे क्यों दुःख देता हैं – हे चंचल , हे अति लम्पट कामचोर मैंने तुझे जान लिया हैं. तू मेरे घर से चला जा. तू मनुष्यों की भांति मैथुन करने में लम्पट हैं, तुझे मनुष्यों की योनी मिले, तू गौलोक से भारत में चला जा. हे सुशीले, हे शाशिकले, हे पद्मावती, हे माधवों! यह कृष्ण धूर्त हैं इसे निकल कर बहार करो, इसका यहाँ कोई काम नहीं.
ब्रह्मवैवर्त पुराण कृष्ण जन्म खंड अध्याय १५ में राधा का कृष्ण से रमण का अत्यंत अश्लील वर्णन लिखा हैं जिसका सामाजिक मर्यादा का पालन करते हुए में यहाँ विस्तार से वर्णन नहीं कर रहा हूँ.
ब्रह्मवैवर्त पुराण कृष्ण जन्म खंड अध्याय ७२ में कुब्जा का कृष्ण के साथ सम्भोग भी अत्यंत अश्लील रूप में वर्णित हैं .
राधा का कृष्ण के साथ सम्बन्ध भी भ्रामक हैं. राधा कृष्ण के बामांग से पैदा होने के कारण कृष्ण की पुत्री थी अथवा रायण से विवाह होने से कृष्ण की पुत्रवधु थी चूँकि गोलोक में रायण कृष्ण के अंश से पैदा हुआ था इसलिए कृष्ण का पुत्र हुआ जबकि पृथ्वी पर रायण कृष्ण की माता यसोधा का भाई था इसलिए कृष्ण का मामा हुआ जिससे राधा कृष्ण की मामी हुई.
कृष्ण की गोपिओं कौन थी?
पदम् पुराण उत्तर खंड अध्याय २४५ कलकत्ता से प्रकाशित में लिखा हैं की रामचंद्र जी दंडक -अरण्य वन में जब पहुचें तो उनके सुंदर स्वरुप को देखकर वहां के निवासी सारे ऋषि मुनि उनसे भोग करने की इच्छा करने लगे. उन सारे ऋषिओं ने द्वापर के अंत में गोपियों के रूप में जन्म लिया और रामचंद्र जी कृष्ण बने तब उन गोपियों के साथ कृष्ण ने भोग किया. इससे उन गोपियों की मोक्ष हो गई. वर्ना अन्य प्रकार से उनकी संसार
रुपी भवसागर से मुक्ति कभी न होती.
क्या गोपियों की उत्पत्ति का दृष्टान्त बुद्धि से स्वीकार किया जा सकता हैं?
श्री कृष्ण जी महाराज का वास्तविक रूप
अभी तक हम पुराणों में वर्णित गोपियों के दुलारे, राधा के पति, रासलीला रचाने वाले कृष्ण के विषय में पढ़ रहे थे जो निश्चित रूप से असत्य हैं.
अब हम योगिराज, निति निपुण , महान कूटनीतिज्ञ श्री कृष्ण जी महाराज के विषय में उनके सत्य रूप को जानेगे.
आनंदमठ एवं वन्दे मातरम के रचियता बंकिम चन्द्र चटर्जी जिन्होंने ३६ वर्ष तक महाभारत पर अनुसन्धान कर श्री कृष्ण जी महाराज पर उत्तम ग्रन्थ लिखा ने कहाँ हैं की महाभारत के अनुसार श्री कृष्ण जी की केवल एक ही पत्नी थी जो की रुक्मणी थी, उनकी २ या ३ या १६००० पत्नियाँ होने का सवाल ही पैदा नहीं होता. रुक्मणी से विवाह के पश्चात श्री कृष्ण रुक्मणी के साथ बदरिक आश्रम चले गए और १२ वर्ष तक तप एवं ब्रहमचर्य का पालन करने के पश्चात उनका एक पुत्र हुआ जिसका नाम प्रदुमन था. यह श्री कृष्ण के चरित्र के साथ अन्याय हैं की उनका नाम १६००० गोपियों के साथ जोड़ा जाता हैं. महाभारत के श्री कृष्ण जैसा अलोकिक पुरुष , जिसे कोई पाप नहीं किया और जिस जैसा इस पूरी पृथ्वी पर कभी-कभी जन्म लेता हैं. स्वामी दयानद जी सत्यार्थ प्रकाश में वहीँ कथन लिखते हैं जैसा बंकिम चन्द्र चटर्जी ने कहाँ हैं. पांड्वो द्वारा जब राजसूय यज्ञ किया गया तो श्री कृष्ण जी महाराज को यज्ञ का सर्वप्रथम अर्घ प्रदान करने के लिए सबसे ज्यादा उपर्युक्त समझा गया जबकि वहां पर अनेक ऋषि मुनि , साधू महात्मा आदि उपस्थित थे.वहीँ श्री कृष्ण जी महाराज की श्रेष्ठता समझे की उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियो के धुल भरे पैर धोने का कार्य भार लिया. श्री कृष्ण जी महाराज को सबसे बड़ा कूटनितिज्ञ भी इसीलिए कहा जाता हैं क्यूंकि उन्होंने बिना हथियार उठाये न केवल दुष्ट कौरव सेना का नाश कर दिया बल्कि धर्म की राह पर चल रहे पांडवो को विजय भी दिलवाई.
ऐसे महान व्यक्तित्व पर चोर, लम्पट, रणछोर, व्यभिचारी, चरित्रहीन , कुब्जा से समागम करने वाला आदि कहना अन्याय नहीं तो और क्या हैं और इस सभी मिथ्या बातों का श्रेय पुराणों को जाता हैं.
इसलिए महान कृष्ण जी महाराज पर कोई व्यर्थ का आक्षेप न लगाये एवं साधारण जनों को श्री कृष्ण जी महाराज के असली व्यक्तित्व को प्रस्तुत करने के लिए पुराणों का बहिष्कार आवश्यक हैं और वेदों का प्रचार आती आवश्यक हैं.
और फिर भी अगर कोई न माने तो उन पर यह लोकोक्ति लागु होती हैं-
जब उल्लू को दिन में न दिखे तो उसमें सूर्य का क्या दोष हैं?
प्रोफैसर उत्तम चन्द शरर जन्माष्टमि पर सुनाया करते थे
: तुम और हम हम कहते हैं आदर्श था इन्सान था मोहन |
…तुम कहते हो अवतार था, भगवान था मोहन ||
हम कहते हैं कि कृष्ण था पैगम्बरो हादी |
तुम कहते हो कपड़ों के चुराने का था आदि ||
हम कहते हैं जां योग पे शैदाई थी उसकी |
तुम कहते हो कुब्जा से शनासाई थी उसकी ||
हम कहते है सत्यधर्मी था गीता का रचैया |
तुम साफ सुनाते हो कि चोर था कन्हैया ||
हम रास रचाने में खुदायी ही न समझे |
तुम रास रचाने में बुराई ही न समझे ||
इन्साफ से कहना कि वह इन्सान है अच्छा |
या पाप में डूबा हुआ भगवान है अच्छा ||
साभार  विवेक आर्य

शुक्रवार, 27 जुलाई 2012

दुश्मनी पाले दुसमन को अपने घर मैं पनाह दे

सरकार के उपर जब तक  हम और आप भारत देश की जनता जब तक यह आन्दोलन की सुरुआत नहीं करने की इच्छा अपने मन से बाहर  नहीं निकालेंगे तब तक ये बांग्लादेसी   भारत  छोड़ो का आन्दोलन सुरु नहीं हो सकता बांग्लादेसी   भारत  छोड़ो .....क्या आप दुश्मनी पाले  दुसमन को अपने घर मैं पनाह दे सकते है ........
.......बांग्लादेसी   भारत  छोड़ो.....

जय बाबा  बनारस।.......

मंगलवार, 24 जुलाई 2012

बूढा पेड़

images
बूढा पेड़
झर-झर झरता
ये पेड़ (महुआ का )
कितना मन-मोहक था
orissa_11_20090326 mahua flowers
रस टपकता था
मिठास ही मिठास
गाँव भर में
‘भीड़’ जुटती
इसके तले
images (1)
‘बड़ा’ प्यारा पेड़
‘अपने’ के अलावा

पराये का भी
प्यार पाता था
हरियाता था
images (2)
images (3)

फूल-फल-तेल
त्यौहार
मनाता था
थम चुका है
अब वो सिल-सिला
बचा बस शिकवा -गिला
फूल-फल ना के बराबर
मन कचोटता है ……
आखिर ऐसा क्यों होता है ??
सूखा जा रहा है
पत्ते शाखाएं हरी हैं
‘कुछ’ कुल्हाड़िया थामे
जमा लोग हंसते-हंसाते
वही – ‘अपने’- ‘पराये’
काँपता है ख़ुशी भी
ऊर्जा देगा अभी भी
‘बीज’ कुछ जड़ें पकड़ लिए हैं
‘पेड़’ बनेंगे कल
फिर ‘मुझ’ सा
‘दर्द’ समझेंगे !
आँखें बंद कर
धरती माँ को गले लगाये
झर-झर नीर बहाए
चूमने लगा !!

( सभी फोटो गूगल नेट से साभार लिया गया )

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल ‘भ्रमर’५
PRATAPGARH U.P.
कुल्लू यच पी २५.६.१२
८-८.३३ पूर्वाह्न

गुरुवार, 19 जुलाई 2012

पूर्वांचल में जड़ें जमाता प्रतिरोध का सिनेमा अभियान : आजमगढ़ में पहली बार फिल्म फेस्टिवल

 -मनोज सिंह
आजमगढ़ के नेहरू हाल में पहला आजमगढ़ फिल्म फेस्टिवल 14 और 15 जुलाई को आयोजित किया गया। जनसंस्कृति मंच और आजमगढ़ फिल्म सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिरोध का सिनेमा का यह 26 वां आयोजन था। पहले आजमगढ़ फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन प्रख्यात लेखिका एवं एक्टिविस्ट अरुंधति राय ने किया।
अरुंधति का वक्तव्य :

उद्घाटन वक्तव्य में अरुंधति ने कहा कि " वह आजमगढ में आकर खुश हैं। यह शहर कविता, गीत, संगीत का शहर है लेकिन मीडिया ने इसे इस तरह प्रचारित किया कि जैसे आजमगढ़ के खेतों में आतंकवादी उगते हैं और यहां के कारखानों में बम बनाए जाते हैं। इस मौके पर मैं सिनेमा के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी लेकिन इतना कहना चाहूंगी कि जैसे देश में जंग लड़ी जाती है, बांध बनाए जाते हैं, निजीकरण होता है तो वह भी गरीबों के नाम पर ही  होता है। उसकी तरह हमारे फिल्म स्टार, गरीबों के कंधे पर सवार होकर फिल्म स्टार बने हैं। आप देखिए पहले फिल्म के कैरेक्टर गरीब होते थे, झुग्गी झोपड़ी में रहते थे। अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली याद करिए जिसमें वह इकबाल नाम के कुली हैं और ट्रेड यूनियन से जुड़े हैं। वह जमाना गया; आज हमारी फिल्म का  हीरो कौन है?  अम्बानी है । गुरू फिल्म को याद करें। तो आज की फिल्मों के ये हीरों हैं। आज कुछ फिल्में गरीबी पर बन जाती हैं, जैसे स्लमडाग मिलेनियर लेकिन इसमें गरीबी को साइक्लोन, भूकम्प की तरह भगवान का बनाया हुआ बताया जाता है। इसमें कोई विलेन नहीं होता और इस तरह से हमारे इमैजिनेशन पर कब्जा कर बत़ाया जाता है कि एनजीओ और कार्पोरेट की मदद से गरीबी को खत्म किया जा सकता है।
    30 वर्ष पहले हमारे देश में तो ताले एक साथ खुले। एक बाबरी मस्जिद का और दूसरा बाजार का। इस मैनुफैक्चरिंग प्रॉसेस प्रक्रिया ने एक तरफ मुस्लिम आतंकवाद को पैदा किया, तो दूसरे माओवाद को । आज ऐसी स्थिति बना दी गई है कि जो भी पार्टी सत्ता में आएगी,  वह राइट विंग ही होगी और वह हमारे देश को और ज्यादा पुलिस स्टेट बनाएंगे। इंडिया में जो इकनामिक प्रोग्रेस चल रहा है,  उसमें 30 करोड़ मिडिल क्लास आ गया है लेकिन इसके लिए 80 करोड़ लोगों को गरीबी में डूबो दिया गया है। ये 80 करोड़ लोग सिर्फ 20 रूपया रोज पर गुजारा करते हैं। ढाई लाख से अधिक किसानों ने खुदकुशी की। दुनिया के सबसे ज्यादे गरीब लोग हमारे देश में रहते हैं। इनको देने के लिए पानी, अस्पताल, स्कूल नहीं है लेकिन हम अरबों रूपयों का हथियार खरीदते हैं ताकि हमें सुपर पावर कहा जाए। मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास दो लाख करोड़ की पूंजी है, तो खुद उनकी व्यक्त्तिगत सम्पति एक लाख करोड़ रूपए; देश के 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश की जीडीपी की एक चौथाई के बराबर सम्पत्ति है। अम्बानी ने अभी 27 टीवी चैनलों को खरीद लिया। अब ये चैनल क्या दिखाएंगे और बताएंगे कि छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है। जिसके पास एक लाख करोड़ है, वह क्या नहीं खरीद सकते। सरकार, इलेक्शन , कोर्ट , मीडिया और सब कुछ। ये सरकार चलाते हैं, एजुकेशन, हेल्थ पालिसी बनाते हैं और अब हमारी जिंदगी भी चलाना चाहते हैं। भ्रष्टाचार व्यापक आर्थिक असंतुलन से पैदा होता है। यह है भ्रष्टाचार रूपी बीमारी का असली कारण। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड आदि प्रदेशों में 2004 में 100 से ज्यादा एमओयू किए गए। आदिवासियों  को बंदूक देकर सलवा जुडूम बनाया गया और जंगल में बहुत बड़ी लड़ाई खड़ी की गई  है । 600 गांव जला दिए गए। तीन लाख लोगों को उनके घर से भगा दिया गया। जिसने विरोध किया उसे माओवादी कह कर मार डाला या जेल में डाल दिया। अभी छत्तीसगढ़ में 20 आदिवासियों को मार दिया। सोनी सोरी के साथ क्या हुआ, आप जानते हैं। आज देश की हालत ऐसी हो गई है। इस स्थिति में लेखकों, एक्टिविस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है लेकिन सरकार और कार्पोरेट घराने लेखकों से कहते हैं कि दूर जाकर बच्चों की कहानी लिखो, दिमाग बंद कर चिल्लाओ। ऐसा करने के लिए लिटरेचर, डांस, म्यूजिक फेस्टिवल को स्पान्सर किया जाता है। अमेरिका में राकफेलर फाउंडेशन ने सीआईए बनायी। काउंसिल फार फारेन रिलेशन (सीएफआर) बनाया। वर्ल्ड  बैंक बनाया। अब ये संस्थान माइक्रोफाइनेन्स से सबसे गरीब लोगों से पैसा खींच रहे हैं। माइक्रोफाइनेन्स के जाल में फंसकर एक साल में 200 लोगों को खुदकुशी करनी पड़ी। आदिवासी, मुसलमान, किसान, मजदूर सब इसकी मार की जद में हैं,  लेकिन हम एक होकर लड़ नहीं पा रहे क्योंकि इन्होंने हमें बांट रखा  है। दलितों और आदिवसियों में। मुसलमानों को शिया और सुन्नी में। यह बंटवारा खड़ा करने के लिए ये फाउंडेशन पहचान की राजनीति, धार्मिक अध्ययन के नाम पर स्कालरशिप, फेलोशिप देते हैं। जो इस पर सवाल खड़ा करता है, इन झांसों में नहीं आता उसे नक्सली, माओवादी, आतंकवादी कह कर जेल में डाला जाता है, मार दिया जाता है। आज देश में बड़ा प्रेशर बनाया जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाओ। गुजरात में मुसलमानों का संहार भूल जाओ। यह वही लोग हैं जो एक समय बाजार को खोलने के लिए मनमोहन सिंह को सिर पर बैठाए घूम रहे थे। आज  उन्हें एक कट्टर व्यक्ति की जरूरत है जो इस सिलसिले को तेजी से चलाए।"
    इस मौके पर चर्चित फिल्मकार संजय काक ने कहा कि दो दशकों में तकनीक का लाभ उठाकर अलग किस्म का सिनेमा बन रहा है, जिसने हमारे सामने एक नई दुनिया खोली है। बालीवुड का सिनेमा पैसे के बोझ से दबा है। वह न एक कदम आगे बढ़ सकता है,  न दाएं या बाएं देख सकता है। उसकी सारी कोशिश सिनेमा में लगाए गए पैसे को वापस लाने की होती है,  इसलिए वह जनता से नहीं जुड़ सकता। डाक्यूमेटरी सिनेमा अलग-अलग कहानी को कई तरीके से हमारे सामने ला रहा है। बड़ा पैसा, कल्चर को हमसे दूर की चीज बना देता है जबकि प्रतिरोध का सिनेमा यह बताता है कि वह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ है।
      प्रतिरोध के सिनेमा के राष्ट्रीय संयोजक संजय जोशी ने प्रतिरोध के सिनेमा की वर्ष 2006 से शुरू हुई यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि इन फिल्म समारोहों का आयोजन जनता के सहयोग से हो रहा है और छोटे शहरों में इसकी सफलता ने साबित किया है कि जनता के सुख, दुख और संघर्ष से जुड़ा सिनेमा ही असली सिनेमा है, न कि तमाशा खड़ा करने वाला वालीवुड।
इस मौके पर मंच पर उड़ीसा से आए फिल्मकार सूर्य शंकर दास , दिल्ली से आए पत्रकार जितेन्द्र कुमार, जन संस्कृति मंच के प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह, आजमगढ फिल्म समारोह के अध्यक्ष डा. विजय बहादुर  राय उपस्थित थे। समारोह का संचालन फिल्म समारोह के संयोजक डा. विनय सिंह यादव ने किया।
दर्शकों के उत्साह ने कामयाब बनाया पहले आजमगढ़ फिल्म फेस्टिवल को  
आजमगढ़ में हो रहे पहले फिल्म फेस्टिवल के लिए लोगों में गजब का उत्साह था। शनिवार 14 जुलाई को 11 बजते-बजते नेहरू हाल खचाखच भर गया। उद्घाटन सत्र के बाद नार्मन मैक्लरेन की कमाल की एनिमेशन फिल्म नेबर और बर्ट हान्स्त्र की जू दिखाई गई। दोनों फिल्मों में कोई संवाद नहीं था। इसके बाद भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मृणाल सेन की अमर फिल्म भुवन शोम दिखाई गई ।
    दोपहर के सत्र में केपी ससी की म्यूजिक वीडियो गांव छोरब नाहीं दिखाई गई। पांच मिनट की इस वीडियो म्यूजिक में आदिवासियों के संघर्ष को गांव, जंगल पहाड़ बचाने के लिए किए जा रहे संघर्ष को खूबसूरत गीत में पिरोया गया है।वीपिंग लूम्स अरमा अंसारी की फिल्म है, जो बुनकरों की जिंदगी पर है।अरमा अंसारी खुद बुनकर परिवार की हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान इसे बनाया। यह फिल्म एक कविता की तरह है जो बुनकरों और उनके घर की स्त्रियों, बच्चों की लूम से रिश्ते की कहानी कहती है। अमुधन आरपी की फिल्म पी मैला ढोने वालो की कहानी है। आजमगढ़ फिल्म सोसाइटी से जुड़े अंकित ने इसका हिंदी अनुवाद भी फिल्म के साथ - साथ दर्शकों के लिए किया। 
    अनुपमा श्रीनिवासन की फिल्म आई वंडर गुजरात, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडू के ग्रामीण बच्चों के स्कूल, घर और जिंदगी में झांकते हुए यह बताने की कोशिश करती है कि ये बच्चे अपने परिवेश से और स्कूल  में क्या सीख रहे हैं। फिल्म यह सवाल भी उठाती है कि आखिर स्कूल की कक्षाएं उनके लिए बोरिंग क्यों है।  पहले दिन के आखिर सत्र में संजय काक की फिल्म जश्न- ए -आजादी दिखाई गई। यह फिल्म इस बात से रूबरू कराती है कि कश्मीर में आजादी का मतलब क्या है। फिल्म के प्रदर्शन के बाद फिल्मकार संजय काक ने दर्शकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कश्मीर की आज की स्थिति को समझने के लिए उसके 500 साल के इतिहास को जानना और समझना होगा। इसको सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला बता कर नहीं समझा जा सकता। कश्मीरियों के अंदर 500 वर्ष की गुलामी की बात का गहरा घाव है। 1947 से पहले 100 वर्ष का डोगरा राज उनके लिए बहुत बुरा था। देश की आजादी के समय उन्हें लगा कि उनकी आजादी का समय आ गया, लेकिन  स्थितियां उनके लिए बिगड़ती चली गईं। कश्मीरी अपने  सिर से  500 साल की गुलामी हटाना चाहते हैं; उनके सिर पर एक किस्म का मनोवैज्ञानिक वजन  है। हमें उन्हें ही तय करने देना होगा कि उनकी आजादी की परिभाषा क्या है, उसके मायने क्या होंगे ? 
    फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को बच्चों पर आधारित सत्र में दो  फिल्में जन्नत के बच्चे और लाल गुब्बारा दिखाई गई। जन्नत के बच्चे प्रसिद्ध इरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की फिल्म है।एक गरीब परिवार के भाई बहन अली और जहरा के बीच सिर्फ एक जोड़ी जूते हैं। वे अपने मां-बाप की माली हालत से वाकिफ हैं इसलिए नए जूते की फरमाइश नहीं करते। दोनों बारी-बारी एकमात्र जूते को पहनकर स्कूल जाते हैं। अली स्कूल की रेस कम्पटीशन में भाग लेता है और तीसरे स्थान पर आना चाहता है ताकि इनाम में एक जोड़ी जूता जीत सके लेकिन रेस के अंतिम समय में जब उसे लगता है  कि वह तीसरे स्थान पर भी नहीं आ पाएगा, तो पूरी ताकत लगाकर दौड़ पड़ता है। वह रेस में प्रथम स्थान पर आ जाता है और उसे बड़े-बड़े इनाम मिलते हैं लेकिन जूते न मिलने का दुख उसे सालता है और लोग उसे कंधों पर उठाए जश्न मना रहे हैं लेकिन उसका चेहरा आंसुओं में डूबा हुआ है। रेड बैलून फिल्म पास्कल नाम के एक बच्चे की लाल गुब्बारे से दोस्ती की फिल्म है। शरारती बच्चे एक दिन इस बैलून को नष्ट कर देते हैं जिससे पास्कल उदास हो जाता है। उसकी उदासी दूर करने के लिए सैकड़ों गुब्बारे उसके पास आ जाते  हैं और उसे पेरिस की सैर कराते हैं।
    दूसरे सत्र में दिखाई गई फिल्मों में सुपरमैन आफ मालेगांव में मालेगांव में वीडियो कैमरे पर फीचर फिल्में बनाने वाले फिल्मों के शौकीन युवाओं की कहानी को बहुत ही रोचक ढंग से फैजा अहमद खान ने उतारा है। महुआ मेंमवाज में विनोद राजा ने उड़ीसा, छत्तीसगढ, झारखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश में खनन कम्पनियों द्वारा आदिवासियों के विस्थापन और उसके संघर्ष को बयां किया है। यह फिल्म आदिवासियों की जीवन संस्कृति को बहुत संवेदनशील ढंग से सामने लाती है।काटन फार माई श्राउड नंदन सक्सेना और कविता बहल की फिल्म है जो विदर्भ में कपास किसानों की खुदकुशी के कारणों की तलाश करती है। फिल्म जमीनी नजरिए से यह समझने की कोशिश करती है कि कपास किसानों की हताशा का कारण क्या कृषि कर्ज का संकट है या वे विकास की गलत अवधारणा के शिकार हुए हैं। शकेब अहमद की फिल्म दास्तान-ए-खामोशी : आजमगढ़ में आजमगढ को आतंक के गढ़ के रूप में बदनाम किए जाने के दुष्प्रचार के षड्यंत्र को उजागर करते हुए आजमगढ़ के इतिहास और सांस्कृतिक वैशिष्टय से परिचय कराती है। गोरखपुर फिल्म सोसाइटी की फिल्म गोरखपुर डायरी-खामोशी में पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस की त्रासदी को संवेदनशील तरीके से सामने लाती है।
     फिल्म समारोह के अंत में उड़ीसा से आए फिल्मकार सूर्य शंकर दास  ने कई छोटी फिल्मों के जरिए उड़ीसा में खनन कम्पनियों के खेल, सरकार और मीडिया से उनकी सांठगांठ को उजागर किया। दर्शकों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा  कि इस समय मुख्यधारा के  मीडिया ने अपना पूंजीपरस्त एजेंडा साफ कर दिया और इस बात की संभावना बहुत कम है कि उसमें सच्चाई को जगह मिल पाएगी। कई बार सच्चाई सामने लाने की बात तो दूर मीडिया घराने जन सामान्य के विरोध को आतंकवाद, नक्सलवाद का नाम देकर जनता के खिलाफ खड़े भी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में भी कुछ स्वतंत्र फिल्मकारों, पत्रकारों ने वीडियो फुटेज, छोटी फिल्मों के जरिए जन प्रतिरोध को आवाज देने की लगातार कोशिश जारी रखी है ।
के के पाण्डेय ने आजमगढ़ फिल्म सोसाइटी की तरफ से आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई की प्रतिरोध का अभियान का यह सिलसिला अब हर वर्ष आजमगढ़ में कायम रहेगा।
    आजमगढ़ का पहला फिल्म फेस्टिवल बहुत उमस वाले मौसम में बिना एसी वाले हाल के कारण दर्शकों को मुश्किल में तो डाल रहा था लेकिन नई चीजों को देखने- समझने के अहसास  के कारण वे समारोह में बने रहे । हाल के बाहर  अजय जेतली, अंकुर और मृत्युंजय द्वारा तैयार विश्व सिनेमा की प्रदर्शनी और गोरखपुर फिल्म सोसाइटी के स्टाल की वजह से भी दर्शक आयोजन से बंधे रहे. इस मौके पर  अशोक भौमिक के उपन्यास ' शिप्रा एक नदी का नाम है ' का लोकार्पण उदघाटन सत्र में अरुंधति राय और संजय काक ने किया।
(लेखक  जन संस्कृति मंच ,उत्तर प्रदेश के सचिव हैं।ईमेलः manoj.singh2171@gmail.com)

Courtesy :- www.yugjamana.org