ज्ञान का फल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ज्ञान का फल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 अगस्त 2011

दो अगीत.....ड़ा श्याम गुप्त....

       नगीना.....

तुम चाहे जितने गुणी हो,
कौन पूछता है;
किसी के खास बन् जाओ,
किसी की कालर से लटक जाओ,
तर जाओगे ;
महान होजाओगे,
अंगूठी में जड़ा ,
नगीना तो कहलाओगे |

मनुष्य  व पशु....

मनुष्य व् पशु में है-यही अंतर,
पशु  नहीं कर पाता,
छल-छन्द और जंतर-मंतर |
शैतान में पशु को -
माया संसार कहाँ दिखाया था,
ज्ञान का फल तो,
सिर्फ आदम ने ही खाया था |