एडवांस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एडवांस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 14 अगस्त 2011

स्वतन्त्रता दिवस पर...ड़ा श्याम गुप्ता ...

 १-दोहा...
हम स्वतंत्र एडवांस हैं ,मन में गर्व असीम |
पर इस सब में बिक गया, दरवाजे का नीम |

२- त्रिपदा अगीत ....
मौसम श्रृंगार नख शिखों की,
बातें   पुरानी  होगईं  हैं;
कवि ! गीत गाओ राष्ट्रके अब |

 ३- अगीत ..खून सना धागा....
अब वो हिन्दोस्तां ,
कभी वापस नहीं आएगा ;
खून सना धागा ,
कहाँ इतने टुकड़ों को ,
जोड़ पायेगा |

४- अगीत - विकास ...
बिकास की
कुलाचें मारता मेरा देश ,
व्यक्ति को धकियाकर
चढ गया ऊंचा,
होकर निर्धनों का धनी देश |



मंगलवार, 31 मई 2011

श्याम स्मृति - सनी...अगीत ....Dr shyam gupt....

वे चलते थे ,
पिता के अग्रजों के पद-चिन्हों पर ,                     
ससम्मान, सादर, सानंद;
आज्ञानत होकर ,
देश समाज राष्ट्र उन्नति हित-
सुपुत्र कहलातें थे |
आज वे-
पिता को, अग्रजों को ,
मनमर्जी से चलाते हैं ;
एन्जॉय करने के लिए,
अवज्ञानत होकर ;
स्वयं को एडवांस बताते हैं,
सनी कहलाते हैं ||