बुधवार, 29 अगस्त 2012

निःशुल्क चिकित्सा शिविर

निःशुल्क चिकित्सा शिविर


बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि दिनांक- 09 सितंबर 2012, दिन- रविवार को अमर वीर इण्टर कालेज, धानापुर में अदनान वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
चिकित्सा शिविर में अति विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया जाएगा। शिविर में जनरल फिजिशियन, अस्थि रोग, नेत्र रोग, स्त्री व प्रसूत रोग, बाल रोग एवं दंत व मुख कैंसर रोग विषेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
आप समस्त क्षेत्रवासयिों से अपील की जाती है कि भारी संख्या में पहुंच कर चिकित्सा शिविर का लाभ उठायें।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें-
08896653900, 9807765879

सोमवार, 27 अगस्त 2012

बेटी बचाओ अभियान में जोड़ें एक नया अध्याय


कितना तड़पी होगी वो! क्या वो इसका मतलब भी समझती होगी? मानसिक एवं शारीरिक रूप से शोषित होती यह बच्ची, जब माँ बनने के अर्थ को समझ आने की अवस्था में होगी, तब उस सुंदर अहसास से परे घृणित भाव से भरी होगी और घिरी होगी प्रश्नों के जंजाल में कि क्यों उसके माता-पिता ने ही उसके विश्वास को तार-तार किया? क्यों नहीं कर पाये वे उसकी रक्षा? क्यों ईश्वर उसकी किस्मत लिखते समय इतना निष्ठुर हो गया? कहाँ रहा नौ महीने ‘लड़कियों का रक्षक समाज’? क्या उसकी पीड़ा की चीख़ किसी के कानों में नहीं पड़ी? क्या इतने दिन किसी की दृष्टि उसके उभारों से प्रश्न न कर सकी? क्या किसी के मन में उसके लिए करूणा नहीं उमड़ी? यहाँ तक कि उसके अपने माँ-बाप के मन में भी नही! वह तेरह वर्ष की उम्र में एक बच्ची की माँ बन गई। अभी तो वह खुद माँ की गोद में सिर रख दुलार के हाथ की प्रतीक्षा कर रही थी कि स्वयं उसकी गोद से किलकारियों की आवाजें आने लगी! कौन है इसका जिम्मेदार? वे जो उसके संरक्षक हैं या वह जो अपने हसरतें पूरी कर चला गया? क्या एक बार भी उन बाल अंगों पर तरस नहीं आया उसे? अब क्या? क्या अब उस मासूम को उन हाथों की कठपुतली बनने के लिए छोड़ देना चाहिये? क्या उनके साथ उसका व उसकी बच्ची का भविष्य सुरक्षित है? क्या गारंटी है कि भविष्य में वह बच्ची व उसकी बच्ची उन संरक्षकों के लिए कमाई का साधन नहीं बनेगी? क्या आयेगा कोई उन दोनों की रक्षा के लिए? और इन सबके साथ-साथ एक अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न-चिन्हः आखि़र कब तक चलेंगी ये कहानियाँ? और कितनी लम्बी होगी यह कतार? ज़रा कचौटिये अपनी मृत भावनाओं को, शायद कोई हल निकल आये और बचपन की मीठी यादें ज़हरीले भाग्य से मुक्त हो जायें।

शनिवार, 25 अगस्त 2012

सहयोग की अपेक्षा




 
समाज सेवा के मकसद से अदनान वेलफेयर सोसाइटी  का गठन किया गया है।
आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है।  
अपने विचार हमें प्रेषित करें..... 
adnanwelfaresociety@gmail.com 
फेसबुक पर जुड़ें.....
 http://www.facebook.com/adnanwelfaresociety

twitter...
 https://twitter.com/adnanwelfare

मंगलवार, 14 अगस्त 2012

केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख नहीं रहे

नई दिल्ली- केंद्रीय मंत्री विलास राव देशमुख का चेन्नई में आज दोपहर निधन हो गया। वे पिछले दो महीने से बीमार थे। चेन्नई के ग्लोबल अस्पताल में उन्हें 6 अगस्त को भर्ती करवाया गया था। 67 वर्षीय विलास राव देशमुख का लीवर खराब था जिसके कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। विलास राव देशमुख केंद्र सरकार में विज्ञान और तकनीक मामलों के मंत्री थे। वे दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे। देशमुख ने अपना राजनीतिक सफर बतौर सरपंच शुरु किया था। वे 1974 में बाभलगांव के सरपंच चुने गए थे। इसके बाद वे पंचायत समिति के सभापति औऱ फिर जिला परिषद के अध्‍यक्ष चुने गए। देशमुख 1980 से 1995 तक लगातार तीन चुनावों में विधानसभा के लिए चुने गए और विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री भी रहे। पहली बार विलासराव देशमुख 18 अक्टूबर 1999 से 16 जनवरी 2003 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे, जबकि दूसरी बार उनका कार्यकाल 7 सितंबर 2004 से 5 दिसंबर 2008 तक रहा। देशमुख के दूसरे कार्यकाल के दौरान मुंबई सीरियल ब्लास्ट हुआ जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद देशमुख केंद्रीय राजनीति में आए। और राज्यसभा के सदस्य बनें। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार में जगह मिली। विलास राव देशमुख का जन्म 26 मई 1945 को मध्य प्रदेश के लातूर जिले के बाभलगांव के एक मराठा परिवार में हुआ था। देशमुख पुणे विश्वविद्यालय से विज्ञान और ऑर्ट्स दोनों में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वे पुणे के ही इंडियन लॉ सोसाइटी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। विलासराव देशमुख की शादी वैशाली से हुई थी। देशमुख के तीन बेटे हैं–. अमित देशमुख, रितेश देशमुख और धीरज देशमुख। अमित देशमुख लातूर से कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। जबकि रितेश देशमुख बॉलीवुड जाने-पहचाने कलाकार हैं। विलास राव देशमुख सीधे-साधे स्वाभाव के व्यक्तित्व थे। उनका सभी पार्टियों के नेताओं से अच्छे संबंध थे। लोग उनका बड़ा सम्मान करते थे। देशमुख के अन्ना से अच्छे संबंध भी थे। अन्ना हजारे के अनशन के दौरान प्रधानमंत्री अपना दूत बनाकर विलासराव देशमुख को ही भेजे थे। देशमुख के द्वारा प्रधानमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद ही अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान में अपना अनशन तोड़ा था। हालांकि विलासराव देशमुख का नाता विवादों से भी रहा। विलासराव देशमुख का विवादों से भी नाता रहा. देशमुख अपने मुख्यमंत्रित्व काल में फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई को फिल्म संस्थान बनाने के लिए सरकार की ओर से 20 एकड़ जमीन मुहैया कराई थी। इस जमीन को 2012 में बंबई हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया और सुभाष घई को जमीन लौटाने का आदेश दिया। इसके बाद राजनीतिक विरोधी इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 2010 में अपने भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में मुंबई पुलिस पर दबाव डालने की शिकायत मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इस तरह से देशमुख को अपने विरोधियों की आलोचनाएं सहनी पड़ी थी। इसके अलावा विलास राव देशमुख पर आदर्श सोसाइटी केस में भी कई आरोप लगे।

शनिवार, 11 अगस्त 2012

दर्द का रास्ता

कर परिश्रम हार कर भी ,
जो व्यक्ति है थकता नहीं,
                   उस ह्रदय में फिर कभी
                     उत्साह मरता है नहीं .

बर्फ ,    अंगारे     बने
यदि ठान ले मन में इसे,
                 साम, दाम, दंड, भेद   भी
               न कर सके विचलित जिसे.

सुख सभी सांसारिक हैं
करे ? कैसे ? किस लिए ?
                  गम की सिरोही ढाल पर
                  लड़ता रहा जिसके लिए ?

प्यार कितना मधुर है..!
कैसे कहें ? न जान कर ,
                    प्याले जहर के पी लियें
                 जिसने हों अमृत मान कर.

मुस्कराहट    कह कहे ,
उदगार हैं खुशियों भरे,
                 माला पिरोनी आंसुओं की
                   हो   जिसे वह क्या करे  ?

एक   राही है अकेला ?
रस्ते विकट लम्बे पड़े ,
                    हर राह दुर्गम, ठौर निर्जन,
                       जंगल  सघन खतरे  बड़े .



सूत्र  छोटा   नहीं    होता
है सफलता का कभी भी,

                  लगन पक्की, लक्ष्य हो स्पष्ट
                  तो  होता  मुश्किल   नहीं  भी ..

**************
~ शिव प्रकाश मिश्रा

(मूल कृति 26-05-1980)