शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

जौनपुर के पत्रकारों ने भी अब बनाया अपना ब्लॉग

जौनपुर के पत्रकारों ने भी अब ब्लॉग की अहमियत को पहचाना और बनाया अपना ब्लॉग. यदि आप का भी कोई ब्लॉग है तो हमें बताएं उसे जौनपुर कि वेबसाइट पे अवश्य स्थान दिया जाएगा.
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEifnq-Kc3HYAyUOnt2UhoMVGPhrDs1CtO4v7yTJDrzTpzgY5JcMqbls2QH_MfB2Le5VcmXzsXybe8q_ftwmiNcrtvZyLoJxwzcjvvNcSKx3fo-1TnY7hHm_9qjLwScnpok6iO_J9SYSGYs/s220/Z2wy94n.jpgजनाब राजेश श्रीवास्तव जी जो कि एक वरिष्ट पत्रकार हैं और बहुत से पतरकारों के उस्ताद भे हैं उनका ब्लॉग अब पूरे ज़ोर शोर से चल रहा है. राजेश जी से आशा है कि इनके ब्लॉग से जौनपुर निवासीयों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.
Rajesh Shrivastava's News Channel
REPORTER P7 NEWS
imageजनाब आरिफ हुसैनी का नाम जौनपुर निवासीयों के लिए नया नहीं है. दूरदर्शन से जुड़े आरिफ साहब का अपना अखबार भी है और उन्होंने अपने अपने ही अखबार का ब्लॉग बनाना पसंद किया और बना डाल एक बेहतरीन ब्लॉग देश कि मर्यादा. इनकी ब्लॉग से भी हम सभी को बहुत उम्मीद है.
देश कि मर्यादा.
रमज़ान मुबारक ..एस एम मासूमहे विश्वासियों! रोज़ा तुमहारे लिए निर्धारित है, क्योंकि यह उन लोगों के लिए भी था जो तुम से पहले थे ताकि तुम बुराई से दूर रह सको!. रोज़े (उपवास) के दिन की एक निश्चित संख्या है … (पवित्र कुरान अध्याय 2, छंद 18आज जौनपुर शहर मैं रमजान के आने से पहले की चहल पहल देखी जा सकती है. मस्जिदों मैं रौनक पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं लोगों ने सहर और इफ्तार का इंतज़ाम करना … Read entire article »

लाखो श्रद्धालुओ के आस्था का केंद्र त्रिलोचन महादेव

लाखो श्रद्धालुओ के आस्था का  केंद्र त्रिलोचन महादेव
लाखो श्रद्धालुओ के आस्था के केंद्र त्रिलोचन महादेव जहा सात पाताल भेदकर खुद भगवान शकर खुद विराजमान हुए यह मदिर तमाम रहस्मय गथाओ को समेटे हुए है किद्वंती है की भेले नाथ ने यहा समाधि ली है बताया जाता है कि दो गावो के बीच इस बात को लेकर विवाद होने लगा कि बाबा किस गाव में है इसके लिए … Read entire article

नेता जी सुबास चंद्र बोस ने अंतिम सांसे जौनपुर के एक गाँव मैं ली थीं

नेता जी सुबास चंद्र बोस ने अंतिम सांसे जौनपुर के एक गाँव मैं ली थीं
जौनपुर के एक गांव बीशेसरपुर के लोगो ने दावा किया हैं कि नेता जी सुबास चंद्र बोस ने अतीम सांसे हमारे गांव में ही लिया था। वे मरने से आठ वर्ष पूर्व गोमती नदी के किनारे एक आश्रम बनाकर साधु के वेष में जीवन व्यतीत किया था। आज भी उस आश्रम में नेता जी समाधि बनी हैं। गांव के लोग 15 अगस्त और 26 … Read entire article »

जहरखुरानी की बढती घटनाएँ. कैसे बचें?

जहरखुरानी की बढती घटनाएँ. कैसे बचें?
जहरखुरानी कि घटनाएँ आज कल आम होती जा रही हैं विशेषकर लंबी दूरी की ट्रेनों जम्बूतवी, गोल्डन टेम्पल, अवध एक्सप्रेस, साबरमति आदि ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातें ज्यादा होती हैं. बदमाश यात्रियों से अखबार, माचिस जैसी चीजें मांगकर बातचीत की शुरुआत करते हैं। जब उन्हें लगता है कि यात्री उनकी बातों में आ गया है तो उन्हें खाने-पीने की वस्तु … Read entire article »

सुरक्षा के लिए तुगलक ने बनायी थी दीवार

सुरक्षा के लिए तुगलक ने बनायी थी दीवार
जौनपुर शहर एक प्राचीन नगर माना जाता है। यहां मुगलों ने जहां कई ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण कराया वहीं एक समय यह देश की राजधानी भी रहा। पुरातत्वविदें का मानना है कि रेलवे स्टेशन भण्डारी के आस-पास ही पहले इस शहर की आबादी थी। बंगाल के विद्रोह को दबाने के लिए 1356 में फिरोज शाह तुगलक जा रहा था। उसकी … Read entire article »

रेलिया बैरग पिया को लिए जाय रे…कताई मिल

रेलिया बैरग पिया को लिए जाय रे…कताई मिल
रेलिया बैरग पिया को लिए जाय रे………….. मालिनी अवस्थी का यह दर्द भरा गाना अब जौनपुर की एक दो नही बल्कि १२०० महिलाये गाने को मजबूर हो गई है, इसका मुख्य कारण है जौनपुर में स्थापित कताई मिल को स्लो डाउन हड़ताल नामक दीमक ने पूरी तरह चाट डाला है. यह मिल बंद होने से १२ सौ परिवारों पर रोजी … Read entire article »

जिस देश मैं आज भी ग़रीब भुखमरी से दम तोड़ देते हों वहाँ पे

जिस देश मैं आज भी ग़रीब भुखमरी से दम तोड़ देते हों वहाँ पे
पिछले एक सप्ताह से हर अखबार मैं कई सौ कुन्तल गेहूं शाहगंज रेलवे गोदाम मैं सड़ने कि खबर सुनाई दे रही है. ३० जून को शाहगंज प्लेटफार्म पर टीनशेड की व्यवस्था न होने से खुले आसमान में लगभग 52 हजार बोरी गेहूं के बरसात में भीगने कि खबर आयी. फिर अभी १७ जुलाई को पंजाब से आये गेंहू मैं से … Read entire article »

‘माता-पिता बनाम पुरूष-स्त्री’


मिसेज़ वर्मा चाय बनाने के लिए रसोई घर में गई। तभी उनका बेटा एडमिशन फॉर्म लेकर मेरे पास आया और बोला- ‘दीदी! इस फॉर्म को भरने में मेरी मदद कीजिए प्लीज्।
रोहन मिसेज़ वर्मा का 13 साल का बेटा है और इस वर्ष 9वीं कक्षा में आया है। मिसेज वर्मा उसका एडमिशन दूसरे स्कूल में कराना चाहती हैं। इस नये स्कूल के बच्चे बड़ी-बड़ी गाडियों में आते हैं और जब उनका ड्राइवर गाडी से उतरते समय भागकर उनके लिए गाड़ी की खिड़की खोलता तो मिसेज वर्मा गहरी सांस लेकर उसे कुछ क्षण रोकती और फख़ महसूस करती। वह यह ठान चुकी थी कि उनका बेटा भी इन्हीं अमीरों के साथ पढ़ेगा। आखिर वह भी एक अच्छा सामाजिक स्तर रखती हैं। उनके पिताजी की शहर के बाहर एक छोटी सी गत्ता फैक्ट्री थी। जो अब बंद हो चुकी है। काम अच्छा चल रहा था। पर कुछ दगाबाजों की मारफत फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ और फैक्ट्री बंद हो गयी।
बहराल वर्तमान स्थिति यह है कि मिसेज वर्मा का परिवार मध्यम वर्गीय है जो रईस बनने की ओर प्रयासरत् है। इसी प्रेरणा ने मिसेज वर्मा के विचारों को कुछ इस प्रकार विकसित किया वे सोचने लगी कि बच्चों का दाखिला बड़े लोगों के स्कूल में कराने से, छोटे-छोटे कपड़े पहनने से, आय से अधिक खर्चा करने से, पार्टी-क्लब में जाने से व्यक्ति रईस हो जाता है।
कुछ दिन पूर्व अख़बार में ‘नोवा रिच’ विषय पर एक लेख पढ़ा था। ये वे अमीर होते हैं जो अमीरी की दहलीज पर खडे़ अपना सन्तुलन स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। एक पल अमीरी दूसरे पल गरीबी के भंवर में फंसे हैं। ये कुछ तो अमीर अपनी हैसियत से होते हैं परन्तु बहुत कुछ अमीर अपने शब्दों (डीगों) से होते हैं। इनकी आकांक्षाओं का सैलाब इन्हें मचलती लहरों में ऊपर-नीचे करता रहता है। शायद ये भावी अमीरों की पहली पीढ़ी है।
ख़ैर! रोहन का एडमिशन फार्म लेकर मैंने पढ़ना शुरू किया। नाम-पता, कक्षा-वर्ग आदि शुरूआती सामान्य जानकारियों को भरवाने के पश्चात् मेरी नज़र एक ऐसे विचित्र बिन्दु पर पड़ी जिसे पढ़कर मैं हँसते-हँसते लोट-पोट हो गई। मेरी हँसी का रूप इतना भयंकर हो गया था कि रोहन कुछ सहम गया और मिसेज वर्मा घबराकर भागी-भागी मेरे पास आई।
वे मेरी हँसी रूकने की प्रतीक्षा नहीं कर सकी और चिल्लाते हुए बोली, ‘‘क्या हुआ मिस तोमर आपको इतनी हँसी क्यों आ रही हैं?’’ (मिस तोमर- सरनेम के साथ मिस या मिसेज लगाकर शब्दों को लटके-झटके के साथ बोलना नोवा रिच का अंदाज है और स्वयं के लिए भी वे ऐसे ही संबोधन पसंद करते हैं।)
परन्तु मैं स्वयं को नियंत्रित नहीं कर पा रही थी और लगातार हँसती जा रही थी। इस भयावह हँसी से वे स्वयं को अपमानित महसूस कर रही थी। शायद इसीलिए इस बार उनके शब्दों में आक्रोश आ गया था। ‘मिस तोमर’ मैं आपकी हँसी का कारण जानना चाहती हूँ। उनके तिलमिलाते चेहरे को देखकर मैंने अपनी भावनाओं को समेटा और एडमिशन फॉर्म उनकी और बढ़ा दिया।
फॉर्म हाथ में लेकर वह बोली- हाँ, एडमिशन फॉर्म है यह। इसमें हँसने वाली क्या बात है?
‘‘बिलकुल-बिलकुल एडमिशन फॉर्म ही है परन्तु बहुत ही है। परन्तु क्या आपने इसे पढ़ा है?’’, मैंने पुनः हल्की सी हँसी के साथ पूछा।
इस पर उन्होंने चिढ़ि नज़रों से मुझे देखते हुए कहा- नहीं, अभी नहीं। पर आप अब पहेलियाँ बुझाना बंद कीजिए और ये बताइये कि आप इतनी बेहूदी हँसी क्यों हँस रही हैं?
उनके ‘बेहूदे’ शब्द का प्रयोग मुझे अवश्य ही चुभा परन्तु वह सही भी थी। मेरी हँसी ने सभ्यता की सीमा तो लाँघी ही थी। कोई व्यक्ति आपके घर में बैठकर उपहासनीय हँसी हँसे और आपको सम्मिलित न करे तो निश्चित रूप से शालीनता के विरूद्ध है। अतः मैं अपनी सभ्यता व शालीनता का परिचय देते हुए उनसे क्षमा माँगी और स्पष्ट करते हुए कहा कि आप इस फॉर्म का पाँचवाँ व छँटा बिन्दु देखिए। बहुत ही विचित्र प्रश्न है? पाँचवें बिन्दु में माँ का नाम व लिंग तथा छटंे बिन्दु में पिता का नाम व लिंग पूछा है।
यह देखकर उनके चेहरे पर एक भ्रमित सी मुस्कुराहट आ गई। उन्हंे इन बिन्दुओं पर हँसी तो आ रही थी परन्तु वे यह नहीं समझ पा रही थी कि इस प्रकार माता-पिता का लिंग पूछने का क्या तात्पर्य है? इसलिए उन्होंने बात को घुमाते हुए कहा- ओह! इतना बड़ा स्कूल और इतनी सिली मिस्टेक। इस प्रकार माता-पिता का लिंग पूछने का क्या मतलब? यह तो अन्डरस्टुड है, माँ फीमेल और पिता मेल होंगे। मैं प्रिंसीपल से इसकी शिकायत जरूर करूँगी। और.............................
रूकिये मिसेज वर्मा इस एडमिशन फॉर्म में कोई गलती नहीं है। मैंने उनकी बात बीच में ही काटते हुए कहा।
जी हाँ। यह बिलकुल सही प्रश्न है और आधुनिक परिवेश में प्रासंगिक भी है। आपने समलैंगिगकता के विषय में तो सुना ही होगा। सैक्शन 377 के अन्तर्गत इसे कानून वैध माना गया है। अब चूंकि यह वैध है तो बच्चों के एडमिशन फॉर्म में माता-पिता के लिंग के बिन्दु होना तो जायज है ही। यह बताना तो आवश्यक हो ही जाता है ना माता पुरूष है या स्त्री? पिता पुरूष है या स्त्री?
कैसी विडम्बना है कि पहले जिसे बीमारी माना जाता था आज वह कानून वैध सिद्ध हो गया है। इन्सान और कितना प्रकृति विरोधी होगा? प्रकृति के नियमों को ताक पर रखकर समाज को यह किस दिशा में ले जाया जा रहा है? जब किसी प्रस्ताव को कानूनी जामा पहना दिया जाता है तो समाज में उसके प्रसार की गति तीव्र हो जाती है। क्या सरकार ने इस प्रस्ताव के परिणामों को ध्यान में रखा था? अभी तक पुरूष द्वारा स्त्री शोषण के केस दर्ज किये जाते थे। लेकिन इस प्रकार तो पुरूष द्वारा पुरूष और स्त्री द्वारा स्त्री शोषण के केसों की संख्या में वृद्धि हो जायेगी। और कानूनी जटिलताएँ भी बढ़ जायेंगी। अब तक जहाँ एक लड़का-लड़की साथ दिखाई देते तो सामाजिक सोच की दिशा मात्र प्रेमी-प्रेमिका वाली होती थी वहीं अब तो दो पुरूष व दो महिलाओं का साथ चलना भी दुश्वार हो जायेगा। और बाल-मन तो इससे कितना भ्रमित होगा यह तो किसी ने सोचा ही नहीं।
मेरी सोच के बादलों के बीच बिजली की कड़क जैसी आवाज ने मुझे वापस विचारशून्यता की सूखी धरती पर लाकर खडा कर दिया। मिसेज वर्मा बोली- ओह! ऐसा है। खै़र हमें इससे क्या मतलब? आप ये एडमिशन फॉर्म भरने में रोहन की मदद कर दीजिए प्लीज। यह कहकर वे रसोई में चाय लाने चली गई। और मैं ’हमें इससे क्या मतलब’ संवाद की गूँज के बीच रोहन का फॉर्म भरवाने लगी।

गुरुवार, 4 अगस्त 2011

मैं हूँ ना........

बात उन दिनों की है जब पंजाब में आतंकवाद अपने चरम पर था .......हम लोग पटियाला में रहते थे उन दिनों .......शाम 6 बजे curfew जैसी स्थिति हो जाती थी .......बसें बंद हो जाती थीं ........सिख आतंकवादी सरे आम हिन्दुओं को बसों से उतार कर गोलियों से भून दिया करते थे .......कानून व्यवस्था एवं प्रशासन नाम की चीज़ नहीं रह गयी थी .....अदालतों ने आतंकवादियों के मुक़दमे सुनने बंद कर दिए थे क्योंकि न्यायाधीशों की कोई सुरक्षा नहीं रह गयी थी ......अखबारों ने आतंकियों के निर्देश पर उन्हें आतंकवादी न लिख कर खाड़कू लिखना शुरू कर दिया था ..........स्थिति बेहद निराशाजनक थी .......सो उन दिनों की बात है ........मेरी नई नई शादी हुई थी .......तभी खबर आयी की ज्योति के पिता जी को कल रात उठा के ले गए ......ज्योति यानी मेरी बहनों और पत्नी की एक अत्यंत घनिष्ठ सहेली जिनसे हमारा बहुत नजदीकी पारिवारिक सम्बन्ध भी था .........बड़ी बुरी खबर थी .......अब ये घटना थी मेहता चौक की .....मेहता चौक अमृतसर जिले का एक अंदरूनी इलाका था और भिंडरावाले का गढ़ था .......वहां का नाम सुन के ही रूह कांप जाती थी उन दिनों ...........खैर ,हम दोनों पति पत्नी चल पड़े बस से ......4 -5 घंटे का सफ़र था ......पूरी बस में सब सिख थे सिर्फ हम 4 -6 लोग हिन्दू थे ...वैसे उन दिनों हिन्दुओं ने भी बाल दाढ़ी बढ़ा कर पगड़ी बांधनी शुरू कर दी थी .........पूरे रास्ते सड़क के दोनों तरफ सुरक्षा बालों ने पिकेट बना रखे थे और मशीन गन ले के बैठे थे .......माहौल में दहशत और आतंक था ........सर्दियों के दिन थे ........वहां पहुँचते पहुँचते शाम हो गयी .....जब हम बस अड्डे पर उतरे तो बाज़ार बंद हो चुके थे .....अड्डा सुनसान था ....बस से कोई 8 -10 सवारियां उतरीं और न जाने कहाँ गायब हो गयीं ...........कोई रिक्शा नहीं था सड़क पर ....हम दोनों पैदल ही चल पड़े .........सुनसान सड़क पर अभी कुछ ही दूर गए होंगे की एक जिप्सी हमारे बगल में आ कर रुकी और उसमें से एक कड़कती हुई आवाज़ आयी .....कौन हो तुम लोग और इस समय सड़क पर क्या कर रहे हो ........पुलिस की जिप्सी थी और उसमें एक डिप्टी एस पी बैठा था ...हमने उसे पूरी बात बताई ........उसने हमसे कहा अन्दर बैठो और हमें घर तक छोड़ दिया ........एक बड़ी सी राइस मिल की चार दीवारी पे बड़ा सा गेट था .....हम उसे खटखटाने लगे .....बहुत देर तक कोई हलचल न हुई .....अन्दर जीवन का कोई चिन्ह नहीं था ........अब हमें काटो तो खून नहीं ........जाएँ तो जाएँ कहाँ ??????? वो जिप्सी भी जा चुकी थी ....खैर एक बार और गेट खटखटाया .........तो हलकी सी एक आवाज़ आयी ....कौन है ???? हमारी जान में जान आयी ........मेरी पत्नी चिल्लाई ........ज्योति .......फिर ज्योति गेट पर आयी और उसने गेट खोला ...हम अन्दर आये ........इतनी बड़ी सुनसान सी राईस मिल में ....अकेली लड़की .......मां पहले ही चल बसी थी ..अब बाप भी गया ........अन्दर पहुंचे तो एक आदमी बैठा था .........सरदार .....गन्दा सा .....ये कौन है .....मैंने धीरे से पूछा .........ओह ये सुखदेव अंकल है .......कौन सुखदेव ...कहाँ का अंकल ....ये कहाँ से प्रकट हो गया ......आज तक तो सुना नहीं था .......बहुत सारे प्रश्न ले कर हम अन्दर पहुंचे ...दुआ सलाम हुई .......रात भर रहे ......वो अजीब सा आदमी एक दम शांत ........कोई हरकत नहीं ......उसने हमें सिर्फ इतना कहा ...आप लोग चिंता न करें ......मैं हूँ न ......अब तो हमारी चिंता और बढ़ गयी ....सुनसान घर में अकेली जवान लड़की .........और ये गंदा सा सरदार ........और उन दिनों तो हम हिन्दुओं के मन में सरदारों के लिए एक स्वाभाविक सी नफरत तो थी ही ............अकेले में पूछा अरे भाई ये है कौन ...सो पता चला की किसान है कोई ........इसका धान आया करता था कभी राईस मिल पर .........तो अब यहाँ क्या कर रहा है .......पता चला की ये भी हमारी तरह खबर सुन कर आया है .....तो हमने कहा इस से कह दो अब ये जाए ....क्योंकि अब हम लोग आ गए हैं .....पर वो बोला ......आप लोगों के बस का कुछ नहीं है ....और आप लोगों का यहाँ रहना भी सुरक्षित नहीं है सो आप लोग अब जाओ .........जल्दी निकलो और टाइम से अपने घर पहुँचो........कल की तरह लेट नहीं होना .........जिस अधिकार से और रोब से उसने ये बात कही और ज्योति चुपचाप सुनती रही तो हमारे सामने अब कोई चारा भी नहीं था और हम हारे जुआरी की तरह चुप चाप निकल लिए ......
घर आये और सारी बात बतायी .......सब लोग चिंतित थे .......पर कोई कुछ कर नहीं सकता था .........खोज खबर लेते रहे ....ज्योति के पिता जी का कुछ पता न चला .....लाश तक न मिली .........बीच बीच में खबरें आती रहीं ........वो सरदार अब परमानेंट वहीं रहने लगा था ........मेरी माँ अक्सर परेशान होतीं .......बहनें चिंता करती .......सबका यही मत था की बेचारी अकेली अनाथ लड़की ....निरीह ,बेसहारा ....और उस अनजान सरदार के चंगुल में .....बाद में ये भी पता चला की वो किसी बैंक में काम करता है ...सो हम सब यही कहते ....अरे बैंक में है तो जा के अपनी नौकरी करे ...वहां क्या पड़ा है .........मां कहती ...लड़की वहां बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है .........देखना एक दिन मार देगा ...सब कुछ हड़प लेगा ........इतनी बड़ी राईस मिल है ......घर है ...इतनी ज़मीन है ........क्या उम्र है उसकी .........शादी ही क्यों नहीं कर लेता उससे ........अरे नहीं मम्मी अधेड़ है ...होगा कोई 45 एक साल का ...जवान लड़का है उसका ........अरे जवान लड़का है तो उसी से शादी करा दे ज्योति की ............ऐसी तमाम चर्चाएँ चला करती थीं हमारे घर में ......और सब लोग पानी पी पी कर ....."उस गंदे से सरदार "को गरियाते थे ..........खैर समय बीतता गया ........हम लोग भी अपने अपने कामों में व्यस्त हो गए .........ज्योति को हमने उसके भाग्य के भरोसे छोड़ दिया ..........बीच बीच में उसकी खबर आ जाया करती थी ..............2 -1 साल बाद खबर मिली की वो ठीक है .......वो गन्दा सा सरदार अब भी वहीं रहता है ........फिर यह भी पता चला की ज्योति ने वो राईस मिल जो बंद हो गयी थी फिर शुरू कर दी है .....अब वो उसे चलाती है और वो सरदार उसकी मदद करता है ...........फिर एक दिन ये खबर आयी की वो चलती चलाती मिल और वो सारी ज़मीन जायदाद उस सरदार ने बेच दी ...........ज्योति का कहीं कोई पता नहीं था ........हम लोग मन मसोस कर रह गए .........मेरा भी ट्रान्सफर पटियाला से दिल्ली हो गया फिर कुछ महीनों बाद हम दिल्ली से अपने गाँव आ गए और सब कुछ पीछे छूट गया .........10 एक साल बाद एक बार हम दोनों जालंधर गए थे और तभी मेरी पत्नी मोनिका को उसकी कोई पुरानी सहेली मिल गयी .....हमने बस यूँ ही पूछ लिया .........ज्योति का कुछ पता चला ???? तो वो बोली हाँ ...अमृतसर में रहती है ....बहुत खुश है ....बहुत सुखी है ....एक बेटी है ..........सरकारी नौकरी करती है .........address ?????? एड्रेस का तो पता नहीं ...पर हाँ इतना पता है की अमृतसर में रहती है ......अब इतने बड़े शहर में बिना पते के उसे खोजना संभव न था और न इतना टाइम था हमारे पास सो हम लोग वापस गाँव चले गए ........हम तो उसे न ढूंढ पाए पर उसने हमें ढूंढ लिया कुछ साल बाद .......हुआ यूँ की मेरी बहन जो की एक नामी खिलाड़ी है सो किसी खिलाड़ी से उसने उसका पता ढूंढ कर फोन किया .........मेरी बहनें उस से मिलने गयीं ......फिर हम लोग भी गए ...........मिले जुले....... हाल चाल लिया .....उसके पति से मिले जो की एक बेहद खुशमिजाज़ .जिंदादिल आदमी है ...बेहद स्मार्ट ........सजीला जवान 6 फुटा .........उनकी बेटी बेहद ख़ूबसूरत ...एकदम अपने बाप पे थी ......सो एकांत में हमने उससे सारा किस्सा पूछा और ये की ये श्रीमान जी कौन हैं ?????? कहाँ से मिले .........वो सरदार कहाँ है .......अरे सुखदेव अंकल ...अरे वो ठीक हैं ...अभी कल ही तो आये थे ...आजकल अपने गाँव रहते हैं ......नौकरी से retire हो गए हैं ........और हम लोग सारी रात गप्पें मारते रहे ...सुख दुःख होता रहा ...और उस रात जो कहानी निकल के आयी वो कुछ इस तरह है .........
वो गन्दा सा सरदार......... कोई रिश्ता नहीं था उसका इस परिवार से .....मेहता चोक में एक बैंक में पोस्टेड था जहाँ ज्योति के पिता जी का खाता था ....सो हलकी फुलकी जान पहचान थी ....कभी कभी चाय पीने आ जाता था ...और गप्पें मारने ........फिर उसका वहां से ट्रान्सफर हो गया ....और जब ज्योति के पिता जी का अपहरण हो गया तो वो हाल चाल लेने आया .........लड़की अकेली थी ...कोई रिश्तेदार न था ...सो उसने छुट्टी ले ली ...और फिर वहीं रहने लगा ........मिल के जो भी लेन देन थे उसने पूरे किये ........लोगों से पैसा वसूला ....लोगों की देनदारियां निपटाईं .........सारा हिसाब किताब लड़की को समझाया .........बंद पड़ी मिल चालू कराई ......सारा धंधा लड़की को समझाया .......उन दिनों आतंकवाद से पीड़ित लोगों को सरकारी नौकरी दी जाती थी .....पर उसके लिए एड़ियाँ रगडनी पड़ती थीं ......सो तीन साल तक उसके लिए भाग दौड़ की....और अंत में ज्योति को सरकारी नौकरी स्कूल टीचर की दिलाई .......एक अच्छा सा लड़का ......बेहद शरीफ ....अच्छे परिवार का ......ढूंढ कर लड़की के हाथ पीले किये ........इस बीच कई बार आतंकियों की धमकी आयी पर वो टस से मस न हुआ .....फिर सबकी सलाह से वो मिल और सारी जायदाद वहां से बेच कर अमृतसर में एक अच्छा सा मकान खरीद कर दिया ....बाकी के पैसे कायदे से लड़की को सुपुर्द कर दिए ........उन दिनों को याद कर के ज्योति रोती रही और वो सारे किस्से सुनाती रही ........हम भी नाम आँखों से सुनते रहे ...........अब सुखदेव अंकल बैंक से retire हो गए हैं ...दो बेटे हैं उनके ....दोनों विदेश में रहते हैं ..........और वो अकेले फरीदकोट में अपने गाँव में रहते हैं ........अक्सर ज्योति से मिलने अमृतसर आते रहते हैं ......ज्योति उनसे कहती है की आप यहीं मेरे पास ही रह जाइए ....तो वो कहते है की नहीं बेटा .....बाप को बेटी के घर में नहीं रहना चाहिए ...........

बुधवार, 3 अगस्त 2011

दो अगीत ...ड़ा श्याम गुप्त.....

१-अनुभूति...
दर्पण में अपनी छवि,
देती है-
आनंदानुभूति;
मन दर्पण में झांकें,
तो ,होगी-
सच्ची अनुभूति |

२-कैसे चहचहाए ....
बंद है हर गली,
रास्ते गुम हैं;
लगी हैं आतंक की -
अर्गलायें ,
द्वारों पर ;
किस तरह जिंदगी -
बाहर आये,
चहचहाए |

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

निश्चल प्रेम का प्रतीक ....hachiko

मेरी पत्नी ने हाल ही में एक फिल्म देखी है .....कई बार उसका ज़िक्र कर चुकी है ......Hachiko ..a dogs tale ............. ये जापान की एक सच्ची कहानी पे आधारित है .....1924 की बात है एक जापानी प्रोफेस्सर को रेलवे स्टेशन से एक कुत्ते का बच्चा मिल गया और उन्होंने उसे पाल लिया ..........उसका नाम रखा Hachiko ........धीरे धीरे दोनों में बहुत ज्यादा प्रेम हो गया .........प्रोफेस्सर प्रतिदिन अपने शहर Shibuya से ट्रेन पकड़ कर दूसरे शहर जाया करते थे ...एक दिन जब वो घर से निकले तो hachiko भी पीछे पीछे आ गया ...अब प्रोफेस्सर परेशान ...करें तो क्या करें .......बहुत समझाया पर hachiko कहाँ मानने वाला था ......सो उस दिन प्रोफेस्सर को ट्रेन छोड़ देनी पड़ी और वो hachiko को वापस घर ले कर आये .........खैर अगले दिन उसे अच्छी तरह घर में बंद करके चुपचाप घर से निकले और आधे रास्ते पहुंचे तो क्या देखते हैं की जनाब hachiko साहब चले आ रहे हैं पीछे पीछे ........खैर उसे प्यार से समझाया की देखो भैया ,मुझे नौकरी करनी है यार ........कल का दिन तो छुट्टी मरवा दी तुमने ..आज भी करवाओगे क्या ..........जाओ घर जाओ ....पर hachiko जी कहाँ मानने वाले थे , तो दोनों यूँ ही बात करते करते स्टेशन पहुंचे. वहां प्रोफेसर ने उसे बिस्कुट खिला के समझा बुझा के घर भेजा और किसी तरह ट्रेन पकड़ी ..........शाम को जब वापसी की ट्रेन से उतरे तो देखा की जनाब वहीं खड़े हैं रिसीव करने के लिए ....खैर दोनों हँसते खेलते घर पहुंचे और उसके बाद ये एक रूटीन बन गया ....hachiko रोजाना प्रोफेस्सर को ट्रेन पे see off करता और शाम को रिसीव करता .......दोनों हँसते खेलते ...मस्ती करते वापस आते ..........ये सिलसिला दो तीन साल तक चलता रहा .........एक दिन कॉलेज में पढ़ाते हुए प्रोफेस्सर को दिल का दौरा पड़ा और वो चल बसे ..........उस शाम hachiko इंतज़ार करता रहा पर प्रोफेस्सर नहीं आये .........प्रोफेस्सर का अंतिम संस्कार उनके गाँव ले जा कर ,कर दिया गया ...........उनकी पत्नी ने वो शहर छोड़ दिया और hachiko को वो अपनी बेटी और दामाद को दे गयीं ........सब कुछ बदल गया ....दुनिया बदल गयी ...पर एक चीज़ नहीं बदली ......hachiko अब भी हर शाम उस स्टेशन पर इंतज़ार करता था उस गाडी का......... और प्रोफेस्सर का .........कुछ दिनों बाद बेटी और दामाद ने भी वो शहर छोड़ दिया ......वो घर बेच दिया ....और hachiko को वो अपने साथ ले गए .......पर कुछ दिन बाद ही hachiko वहां से गायब हो गया ...........किसी ने उसे ढूँढने की कोशिश भी नहीं की ........इस घटना के 9 साल बाद .........प्रोफेस्सर की बरसी पर एक दिन जब उनकी पत्नी, बेटी और दामाद Shibuya आये तो उन्होंने देखा की hachiko वहीं बैठा था ........उसी जगह ...जहाँ बैठ के वो प्रोफेस्सर का इंतज़ार करता था .........वो बूढा हो गया था पर उसकी आँखों में अब भी वही चमक थी....पिछले 9 साल उसने यहीं इसी स्टेशन पर बिता दिए थे ....प्रोफेस्सर का इंतज़ार करते .......बहुत से लोग उसे जानते थे ...तब से ...जब अच्छे दिनों में वो प्रोफेस्सर को लेने और छोड़ने आया करता था ........वो उसके लिए खाना ले कर आया करते थे ...बहुत से लोगों ने उसे अपने साथ अपने घर ले जाने की कोशिश की ...पर वो कहीं नहीं गया ....स्टेशन में ही एक पुराने रेल के डब्बे के नीचे उसने शरण ले ली थी .........धीरे धीर उसकी वफादारी के किस्से पूरे इलाके में फ़ैल गए ....लोग उसे देखने आने लगे .......और फिर उस शहर के लोगों ने Shibuya स्टेशन पर उसकी एक कांस्य प्रतिमा लगा दी ........जब उस प्रतिमा का अनावरण हुआ तो hachiko वहीं खड़ा था .......8 मार्च 1935 को hachiko का देहांत हो गया .......ठीक उस जगह पर जहाँ वो बैठ के प्रोफेस्सर का इंतज़ार किया करता था ......उसके पैरों के निशाँ आज भी संरक्षित हैं ........और उसकी कांस्य प्रतिमा आज भी Shibuya स्टेशन के गेट नंबर 5 के सामने लगी है ...आज पूरे जापान में hachiko को निश्छल प्रेम और वफादारी का प्रतीक माना जाता है ..........ये उसका original फोटो है जो मैंने wikipedia से लिया है
मेरी पत्नी ने जब से ये फिल्म देखी है वो एकदम emotional हुई पड़ी है ...... उसके आग्रह पर मैंने hachiko के बारे में पूरी कहानी net से जुटाई ........इस दौरान मुझे स्वयं अपने घर का एक किस्सा याद आता है ...एक बैल हुआ करता था हमारे घर ...बहुत तगड़ा था ....बड़े बड़े सींग थे उसके ,इसलिए बड़ सिंघवा बुलाते थे उसे.......फिर एक दिन हमारे ताऊ जी ने उसे बेच दिया .......गाँव में एक परम्परा होती है ........पुराना मालिक नए मालिक के हाथ में जानवर का पगहा पकड़ा के और एक रोटी गुड के साथ खिला के विदा कर देता है .....आज भी याद है मुझे वो दिन .....साफ़ इनकार कर दिया उसने वो रोटी खाने से और बहुत देर तक तो वो हिला ही नहीं अपने खूंटे से ....फिर ताऊ जी ने कहा ....जा बेटा .......जा........और वो चला गया .......बात आयी गयी हो गयी .......तीन चार महीने बीत गए ..........हमारे भाई उन दिनों बनारस के UP college में पढ़ा करते थे ........एक दिन वो घर आये तो उन्होंने बताया की बस में से मैंने आज एक बैल देखा ...एक दम अपने बड़ सिंघवा जैसा था ...पर थोडा लंगडा के चल रहा था .........कोई ख़ास महत्त्वपूर्ण बात तो थी नहीं सो इस पर और कोई चर्चा न हुई .....देर रात लगभग तीन बजे ....बाहर दरवाज़े से जोर से रंभाने की आवाज़ आयी ..........ताऊ जी उठे ...उन्होंने सोचा , शायद कोई सांड आ गया होगा ..........टोर्च जलाए ,बाहर गए तो बड़ सिंघवा अपने खूंटे पर खड़ा था ........बचपन में मुंशी प्रेम चंद की वो कहानी पढ़ी थी ...दो बैलों की कथा ...वही दृश्य था ...........ताऊ जी उसे सहला रहे थे और रो रहे थे .......हड्डियाँ निकल आयी थी बेचारे की .......एक टांग से लंगडा रहा था .....पिछली टांग टूट गयी थी .........सुबह होते होते पूरा गाँव जुट गया ,ये दृश्य देखने .......हमारे भाई लोग गए ,और उसे पकड़ कर लाये जिसने बैल बिकवाया था ......चार हाथ दिए तो उसने बक दिया की जिसे बेचा था वो किसान नहीं था बल्कि बैल गाडी वाला था और बनारस की अनाज मण्डी में गाडी चलाता था ( पुराने ज़माने में लोग खेत जोतने वाले को ही अपना जानवर बेचते थे ....गाडी वालों को नहीं..........अब तो सीधे कसाइयों को बेच देते हैं ) खैर अगले दिन उस गाडी वाले को भी पकड़ कर लाये और अच्छी मरम्मत की .........हुआ यूँ था की शहर में गाडी खीचते टक्कर लग गयी और बैल की टांग टूट गयी ............अब लंगड़ा बैल गाडी वाले के किस काम का सो उसने लावारिस छोड़ दिया .........शहर में लावारिस जानवर ..........वो जानता था की अब कहाँ शरण मिलेगी सो लंगडाता ही चल दिया घर की तरफ .....और लगभग 20 दिन बाद घर पहुंचा ..........हम लोगों ने उसकी सेवा सुश्रुषा की और कुछ हफ़्तों में ही उसकी टांग ठीक हो गयी ..........फिर वो ता उम्र हमारे पास ही रहा ...........जानवर कहते हैं हम उन्हें ..............beasts ..... पर उन्हें प्यार कर के तो देखिये ....फिर आपको पता लगेगा की निश्छल प्रेम .......वफादारी और साहचर्य के असली मायने क्या हैं .....